न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।आमजन के सहयोग और स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की मुस्तैदी से कुरुक्षेत्र कोरोना मुक्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को एक ही दिन में कुरुक्षेत्र से 57 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। इस समय कुरुक्षेत्र में पाजिटिव मरीजों की रिकवरी दर का आंकड़ा 96.90 फीसदी पर पहुंच गया है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोडऩे में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है।
इस जिले में अब तक 21085 लोगों कोरोना की जंग को जीत चुके है और जिले में अब सिर्फ 336 ही कोरोना एक्टिव केस रह गए है। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढौतरी हो रही है। इस समय कुरुक्षेत्र में 96.90 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैम्पल पाजिविटी रेट 5.99 फीसदी है।
इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र से 57 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 26 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 21085 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 364483 में से 341653 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव अर्बन अस्टेट निवासी 68 वर्षीय महिला और गांव फतुपुर निवासी 71 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 21760 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 364483 में से 341653 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 21085 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 339 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 336 एक्टीव केस है।