न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी जिला रोहतक के अध्यक्ष अजय बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश धनखड़ जिला प्रभारी डॉ अरविंद यादव और प्रमुख वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके पार्टी के मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्तियां की।नवीन ढुल को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त गया,किसान मोर्चा की राजकुमार सुनारियां को जिम्मेवारी दी गई,उषा शर्मा को महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा में सतीश चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा में निगम पार्षद सुरेश किराड तथा सरदार कुलविंद्र सिंह सिक्का को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने सभी नवनियुक्त मोर्चा के अध्यक्षों को बधाई देते कहा कि वह पार्टी का कार्य निष्ठा,लगन और ईमानदारी से करें ।