न्यूज डेक्स संवाददाता
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने एक हैरोइन तस्कर नाईजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़े गए युवक की निशानदेही पर हुई है। मंगलवार को यह आरोपी कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उसे छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पंचकूला के पुलिस आयुक्त मोहित हांडा के अनुसार क्राइम ब्रांच प्रभारी कर्मबीर ने चार जून को पंचकूला के सूरज सिनेमा के पास से बीस ग्राम हेरोइन के साथ शिमला जिला के गांव कोशगर वासी साहिल खन्ना को हिरासत में लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान साहिल खन्ना ने बताया था कि उसने 31 मई को यह हेरोइन मूल रूप से नाइजीरिया निवासी चिढी से ली थी,जोकि दिल्ली से यहां आकर हैरोइन सप्लाई करता था।