Home Kurukshetra News उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर होगा राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान चक गंजरिया लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर होगा राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान चक गंजरिया लखनऊ

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स उत्तर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ जैसे प्रमुख स्थान होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर इन दो प्रमुख संस्थानों का नामांकरण करने का फैसला उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इस घोषणा से स्वर्गीय कल्याण सिंह को चाहने वालों ने योगी आदित्यनाथ की सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया है।

21 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिमाचल एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था।राम मंदिर आंदोलन के दौरान और राम मंदिर ढांचा गिराए जाने के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह की गिनती उन्हें चाहने वाले असली राम भक्त कह कर करते हैं। आज यूपी सरकार द्वारा किए गए फैसले की सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले सराहना कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?