Home haryana कुरुक्षेत्र विकास की राह पर तेजी से बढ़ रह है आगे:संदीप सिंह

कुरुक्षेत्र विकास की राह पर तेजी से बढ़ रह है आगे:संदीप सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आनलाईन प्रणाली से 1170 करोड़ की 98 परियोजनाओं का किया उदघाटन व शिलान्यास

जिलास्तरीय कार्यक्रम में खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक रामकरण ने 20 करोड़ 19 लाख की 3 परियोजनाओं का किया उदघाटन

थानेसर में लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक भवन व पिहोवा के 33 केवी के 2 सब स्टेशन को आमजन को सपूर्द

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को पर्यटन, शिक्षा, सांस्कृतिक दृष्टि, खेल हब के रुप में विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से किसी न किसी योजना को नियमित रुप से अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि कोरोना काल में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के विकास के पहिए को रुकने नहीं दिया। इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास करने के लिए राज्य सरकार एक संकल्प लेकर कार्य कर रही है।

खेलमंत्री संदीप सिंह वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिलास्तरीय उदघाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास चंडीगढ़ से आनलाईन प्रणाली से प्रदेश के 17 जिलों की 1170 करोड़ रुपए की 98 परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया।

इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र के जिलास्तरीय उदघाटन कार्यक्रम में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, शुगर फैड के चेयरमैन एवं शाहबाद विधायक रामकरण काला, उपायुक्त मुकुल कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने विधिवत रुप से थानेसर में 1427 लाख रुपए की लागत से निर्मित लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लाक, पिहोवा शहर में 392 लाख और मलिकपुर में 200 लाख रुपए की लागत से निर्मित 33 केवी के दो सब स्टेशनों का उदघाटन किया।

खेलमंत्री संदीप सिंह ने नगर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल के बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र को एक से बढक़र एक सौगात देने का काम किया है। इस जिले में एक ही दिन में 2019 लाख रुपए की 3 परियोजनाओं का उदघाटन किया गया है। इन परियोजनाओं से आमजन को फायदा मिलेगा। इससे पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र को करीब 10 परियोजनाओं की सौगात देने का काम किया था।

इससे स्पष्ट हो जाता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास तथा हरियाणा एक हरियाणवी की नीति को आधार मानकर प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र का चहुमुखी विकास कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ मीडिया के साथियों ने फ्रंट लाईन वर्कर के रुप में काम किया और लोगों की हर सम्भव सहायता की है। इस कठिन समय में व्यवस्था बनाने और लोगों को रतिभर भी दिक्कत न आने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ हरियाणा वासियों को इसका श्रेय जाता है।

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र को लगातार सौगात दे रहे है। पिछले 6 महीनों के अंदर मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र को अनेकों योजनाओं की सौगात दे चुके है और आज लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लाक के साथ-साथ पिहोवा में दो 33 केवी के  पावर सब स्टेशन देकर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार कुरुक्षेत्र पर विकास कार्यों क बौछार कर रहे है। इतना ही नहीं कोरोना काल में भी विकास की गति को रुकने नहीं दिया ।

इस कठिन समय में सरकार ने पूरी व्यवस्था को बनाकर रखा, प्रदेश में किसी को आक्सीजन की कमी नहीं आने दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए दिन-रात कार्य किया, जिसके परिणाम स्वरुप किसी भी नागरिक को दिक्कत नहीं आने दी गई और एक-एक जिंदगी को बचाने का काम किया गया।

शुगर फैड के चेयरमैन एवं शाहबाद विधायक रामकरण काला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कुरुक्षेत्र वासियों को 3 परियोजनाओं की सौगात देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से आमजन को फायदा होगा। इस जिले में गांव और शहरों में किसी को भी बिजली, पानी और मुलभुत सुविधाओं से सम्बन्धित कोई परेशानी नहीं है।

कुरुक्षेत्र के सभी हल्कों का चहुमुखी विकास राज्य सरकार की तरफ से किया जा रहा है। अभी हाल में ही सरकार ने कुरुक्षेत्र को अनेकों विकास कार्यो और प्रोजैक्ट देकर आम नागरिकों को जन सुविधाएं देने का अनोखा काम किया है। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर के लोगों को लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लाक और पिहोवा को दो 33 केवी के प्रोजैक्टस देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष प्रशासनिक ब्लाक बनाने की मांग को रखा गया था और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लाक को बनाने की घोषणा की थी, यह ब्लाक बनकर तैयार हो गया है।

इस नए ब्लाक के बनने से सभी विभाग अब लघु सचिवालयों में समायोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर हल्के के विकास के पहिए को रुकने नहीं दिया और करोड़ों रुपए की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र में 1427 लाख की लागत से लघु सचिवालय के नए प्रशासनिक ब्लाक, 200 लाख की लागत से मलिकपुर गांव में 33 केवी पावर सब स्टेशन और पिहोवा शहर में 392 लाख की लागत से 33 केवी का सब स्टेशन तैयार किया है।

यह प्रोजैक्ट जनता को सपूर्द कर दिए गए है और इन परियोजनाओं से आमजन को फायदा होगा। एडीसी प्रीति ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, एसडीएम अखिल पिलानी, एसडीएम अनुभव मेहता, नगराधीश निशा यादव, बिजली विभाग के एसई एसपी भौरियां, एक्सईन एम धीमान, लोक निर्माण विभाग के एक्सईन अरुण भाटिया, लवप्रीत, करण सहित अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?