चंडीगढ़। बालीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ हरियाणा के बाद अब चंडीगढ़ में मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत सेक्टर-17 पुलिस थाना में की गई है। यह शिकायत डॉ. भीमराव आंबेडकर चंडीगढ़ युवा संगठन ने की है। मामला 9 साल पुराना है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि साल 2012 में रणदीप हुड्डा ने एक टीवी शो में पूर्व सीएम एवं बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र चुटकुला सुनाया था। डॉ. भीमराव आंबेडकर चंडीगढ़ युवा संगठन के सदस्य रोबिन सिंह के अनुसार रणदीप हुड्डा की टिप्पणी से बहुजन समाज के मान सम्मान को ठेस पहुंची है।