Home haryana बिजली निगम का अजब कारनामा, उपभोक्ता को थमाया मात्र 86 रिडिंग का 69 लाख का बिल

बिजली निगम का अजब कारनामा, उपभोक्ता को थमाया मात्र 86 रिडिंग का 69 लाख का बिल

by ND HINDUSTAN
0 comment


बिल समय पर ना भरने पर लगेगा अतिरिक्त 2 लाख जुर्माना

न्यूज डेक्स संवाददाता

सफीदों। बिजली विभाग का एक अजब कारनाम सामने आया है। विभाग ने नगर के एक उपभोक्ता को मात्र 86 रीडिंग का 69 लाख रूपए का बिल थमा दिया। जबकि उपभोक्ता की दुकान पिछले डेढ़ साल से पूरी तरह से बंद पड़ी है। इतना भारी भरकम बिल पाकर उपभोक्ता भी हैरान व परेशान है। उपभोक्ता अशोक मित्तल ने बताया कि उसकी पुरानी अनाज मंडी स्थित आढ़त की दुकान पिछले साल के लॉकडाउन से बंद पड़ी है। उसकी दुकान में बिजली का 40 साल पुराना कनैक्शन है।

अशोक ने बताया कि उन्हे 23 अपै्रल को इस कनैक्शन का 16 हजार रूपए का बिल प्राप्त हुआ है। उन्हे यह बिल ज्यादा लगा क्योंकि दुकान बंद पड़ी थी। बंद पड़े मीटर का थोड़ा सा ही बिल आना चाहिए था। उन्होंने इस बिल ठीक करने के लिए बिजली कार्यालय में दरख्वास्त दी थी। विभाग ने इस दरख्वास्त पर बिल ठीक होना तो दूर उल्टा उन्हे 6953846 रूपए का बिल भेज दिया गया। इस बिल के हिसाब से केवल 86 रीडिंग ही प्रयोग में हुई है।

इसके अलावा बिल में यह भी शामिल है कि अगर बिल 14 जून तक समय पर नहीं भरा गया तो इसमें 201951 रूपए ओर जोड़ दिए जाएंगे। अशोक मित्तल ने बताया कि इतना भारी-भरकर बिल देखकर वे हैरान व परेशान है और इतना बड़ा बिल किसी बड़े उद्योग का भी नहीं आता। अशोक से सरकार से मांग की कि इस बिल को ठीक किया जाए तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

उन्होंने कहा कि गलत बिल आने के कारण केवल वे ही नहीं बल्कि पूरा सफीदों नगर परेशान है। लोगों के कोई भी बिल ठीक सेनहीं आ रहे हैं। पिछले लॉकडाऊन के बाद से ही उपभोक्ताओं के पास अनाप-शनाप बिल पहुंच रहे है। इन बिलों में ना तो रीडिंग का हिसाब है और ना पेमैंट का। बिजली विभाग के दफ्तर में शिकायत करने जाओं तो वहां पर कोई सुनवाई नहीं होती। मजबूर होकर उपभोक्ता कनैक्शन कटने या जुर्माना लगने के डर से बिल भरने को मजबूर हैं। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?