Home Kurukshetra News खुशहाल बागवानी पोर्टल से समृद्ध होंगे किसान

खुशहाल बागवानी पोर्टल से समृद्ध होंगे किसान

by ND HINDUSTAN
0 comment

किसान हित की 16 आनलाइन सेवाएं शुरु, फल नर्सरी लाइसेंस के लिए भी कर सकेंगे आनलाइन आवेदन

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि किसानों को खुशहाल बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से बागवानी विभाग से संबधित पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल से किसान हित की 16 योजनाओं की सेवाओं को शुरु किया गया है। अहम पहलु यह है कि फल नर्सरी के लिए किसान आन लाइन आवेदन कर सकते है। विधायक सुभाष सुधा ने रविवार को बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को खुशहाल एवं समृध्द बनाने के लिए पोर्टल तैयार किया है।

इस पोर्टल पर किसान अपने जिले में बागवानी से संबधित योजनाओं की जानकारी हासिल करने के साथ साथ योजना को अपनाने के बारे में विस्तार से बताया गया है। उन्होंने कहा कि किसान होर्टीहरियाणास्कीमडाटइन से योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकते है। इस पोर्टल पर किसानों से संबधित 16 योजनाओं के बारे में बताया गया है।

विधायक ने कहा कि पोर्टल पर एकीकृत बागवानी विकास मिशन, बागवानी तकनीकी जानकारी, किसान उत्पादक संगठन निर्माण, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, एकीकृत बागवानी विकास योजना, एकीकृत कीट प्रबंधन, पैक हाउस-सप्लाई चैन फसल समूह विकास कार्यक्रम, बागवानी प्रशिक्षण एवं भ्रमण, लघु कृषक कृषि व्यापार संघ हरियाणा, भांवातर भरपाई योजना, संरक्षित संरचना पोर्टल, फल व सब्जी पौध बुङ्क्षकग योजना के बारे में जानकारी लेकर फायदा उठाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पोर्टल पर फल नर्सरी लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है। इतना ही नहीं सरकार ने फसलों के निर्धारित न्यूनतम मूल्य में इजाफा करके किसानों को खुशहाल बनाने की तरफ एक ओर कदम बढ़ाने का काम किया है। सरकार किसानों की आय में वर्ष 2022 तक दौगुणा करने के लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रही है।

हरियाली बढ़ाने की एक ओर पहल की सरकार ने

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में हरियाली बढ़ाने की एक ओर पहल की है। इस मिशन के तहत गांवों में और सडक़ किनारे विभिन्न औषधीय और फलदायक पौधे लगाएं जाएंगे। प्रदेश के 2200 गांव में 3 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?