न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।विश्व रक्तदान दिवस पर द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज के शिक्षक गौरव कुमार व लाइब्रेरियन राजबाला ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया । गौरव कुमार ने 16वीं बार और राजबाला ने आठवीं बार रक्तदान किया । गौरव कुमार ने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है वे रक्तदान करते हैं । उन्होंने कहा कि हमारे रक्तदान करने से किसी को नई जिंदगी मिल सकती है । इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए । राजबाला ने कहा कि महिलाओं में रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां होती हैं कि उन्हें रक्तदान नहीं करना चाहिए । उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से महिलाओं के शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती ।