Home haryana 21 जून से आपके रेलवे स्टेशन पर सुनाई देगी ट्रेनों सीटीज,शुरु होगा फर्राटे भरती रेलगाड़ियों का सफर

21 जून से आपके रेलवे स्टेशन पर सुनाई देगी ट्रेनों सीटीज,शुरु होगा फर्राटे भरती रेलगाड़ियों का सफर

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। ट्रेन की सीटी के साथ आपके रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के आवागमन की सूचनाओं की घोषणाएं दुबारा से सुनाई देंगी।इसी के साथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चहल पहल दुबारा नजर आएगी। रेलगाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह एक अच्छी खबर है ।लॉ

कडाउन के चलते करीब डेढ़ माह से बंद ट्रेन पटरी पर उतरने जा रही है अंबाला के रास्ते आने जाने वाली ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन द्वारा शुरू किया जा रहा है इसमें कुछ सप्ताहिक ट्रेन है तो कुछ प्रतिदिन चलने वाली रेलगाड़ियां है । रेलवे प्रशासन की ओर से अगले दिनों में चलने वाली ट्रेनों का सूची जारी कर दी गई है। इनमें कई एक्सप्रेस और शताब्दी सहित लगभग  44 रेल गाड़ियां अब पटरी पर फर्राटे भरती नजर आएंगी ।

कॉविड के बढ़ते केसों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ज्यादातर ट्रेनों को रद्द कर दिया था,लेकिन अब जब कोविड केस कम होने लगे तो रेलवे प्रशासन ने रद्द की गई रेलगाड़ियां का सफर धीरे धीरे शुरु होगा। इसी के तहत रेलवे प्रशासन 21 जून से कई ट्रेनों का दोबारा से संचालन शुरू करने जा रहा है। रेलवे ने इन ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।

अंबाला रेलवे स्टेशन निदेशक बीएस गिल का कहना है कि करोना के गिरते हुए ग्राफ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रद्द की हुई ट्रेनों में से कुछ ट्रेनों का संचालन 21 जून से दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें मुख्य रूप से शिव शक्ति दिल्ली से कटरा जाने के लिए, कालका से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी, अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी जैसी प्रमुख गाड़ियां शामिल हैं। यह गाड़ियां 21 जून और एक अगस्त से चालू की जा रही है । उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोविड को लेकर जो भी हिदायतें जारी की गई है उन सब हिदायतें का रेलवे प्रशासन पूरी तरह से पालन करेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?