Home haryana हरियाणाः तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी

हरियाणाः तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी राजेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) को एचएपी मधुबन की पांचवीं बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। इस पद का सुमेर सिंह(एचपीएस) के पास अतिरिक्त प्रभार था जिनको अब रिलीव कर दिया गया है।
इसी प्रकार, पोस्टिंग का इंतजार कर रहे सुमेर प्रताप सिंह (आईपीएस) को हरियाणा के राज्यपाल का एडीसी तथा समिति चौधरी (आईपीएस) को मुख्यालय पर लॉ एंड ऑर्डर का एसपी नियुक्त किया गया है। लॉ एंड ऑर्डर के एसपी पद के अतिरिक्त प्रभार से राजकुमार वालिया (एचपीएस) को रिलीव कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?