Home haryana हुक्का पिलाने से मना किया तो तेजधार हथियार से किया हमला,महिला समेत 2 घायल,5 पर केस दर्ज

हुक्का पिलाने से मना किया तो तेजधार हथियार से किया हमला,महिला समेत 2 घायल,5 पर केस दर्ज

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।शहर के भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर में एक युवक द्वारा पड़ोसी को हुक्का पिलाने से मना करने पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर निवासी प्रदीप ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 4-5 महीने पहले वह अपने घर पर हुक्का पी रहा था। तभी पड़ोसी चमन उसके मकान पर आया। उसने चमन को हुक्का पिलाने से मना कर दिया और वहां से जाने को कहा। इससे चमन नाराज हो गया और उसे देख लेने को कहा।

जब रात को 11 बजे वह अपने घर पर था, तब इसी दौरान बलजीत, उसका लड़का विशाल, चमन, महिला कला और उसकी लड़की यसो लाठी-डंडें और तेजधार हथियार लेकर आए और उस तथा उसकी ताई अंगूरी पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके द्वारा शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से भाग गए।

परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पातल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के  तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?