Home haryana इनामी मोस्टवांटेड आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

इनामी मोस्टवांटेड आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने 25 हजार के इनामी मोस्टवांटेड आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने 25 हजार के इनामी मोस्टवांटेड आरोपी अमरदीप शेखावत उर्फ अमरदीप उर्फ दीपा उर्फ सोनू पुत्र राजीव उर्फ राजकुमार वासी महाबीर कालोनी हिसार को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल व दो जिंदा रौंद बरामद किए हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र हिमांशु गर्ग ने दी। 

जानकारी देते हुए गर्ग ने बताया कि दिनांक 19 जून 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह के मार्ग निर्देश में हवलदार प्रवेश कुमार, लखन सिंह, सन्दीप कुमार, जयपाल, नरेश कुमार, सिपाही श्रवण कुमार व गाड़ी चालक हवलदार बलविन्द्र सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में जनता स्कूल झांसा रोड के पास मौजूद थी कि हवलदार को गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाइकिल   HR31G-1970 पर एक नौजवान लड़का झांसा से कुरूक्षेत्र शहर की तरफ पर आएगा। जिसके पास एक देशी पिस्टल है। अगर भद्रकाली मंदिर झांसा रोड के पास नाकाबंदी की जाए तो वह काबू आ सकता है ।

सूचना बारे हवलदार ने सभी साथी कर्मचारियों को बताकर भद्रकाली मंदिर झांसा रोड के पास नाकाबन्दी करके चैकिंग करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को झांसा की तरफ से एक नौजवान लडका मोटरसाइकिल न0 HR31G-1970 पर आता दिखाई दिया । वह सामने पुलिस टीम को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को वापिस मोडकर भागने की कोशिश करने लगा। जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अमरदीप शेखावत उर्फ अमरदीप उर्फ दीपा उर्फ सोनू पुत्र राजीव उर्फ राजकुमार वासी महाबीर कालोनी हिसार बताया ।

इसके पास असला होने की सूचना के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व दो जिन्दा रौंद बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में असला अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मौका पर दूसरा अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह को बुलाया गया। सहायक उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह ने आरोपी अमरदीप शेखावत उर्फ अमरदीप उर्फ दीपा उर्फ सोनू पुत्र राजीव उर्फ राजकुमार वासी महाबीर कालोनी हिसार को गिरफ्तार कर लिया । जिसको अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

गर्ग ने बताया कि आरोपी अमरदीप शेखावत उर्फ अमरदीप उर्फ दीपा उर्फ सोनू पुत्र राजीव उर्फ राजकुमार वासी महाबीर कालोनी हिसार की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र के अलावा हिसार, जीन्द, पानीपत व फतेहाबाद में अपहरण, फिरौती, आगजनी, अवैध कब्जे, अवैध असला, हत्या का प्रयास व गिरोह बन्दी के करीब 31 मामले दर्ज हैं। जिनमें से करीब 12 मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी बकाया है। जांच जारी है।

इन जिलों में हैं मामलें दर्ज 

गर्ग ने बताया कि 25 हजार के ईनामी मोस्टवांटेड आरोपी अमरदीप शेखावत उर्फ अमरदीप उर्फ दीपा उर्फ सोनू के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले जिला जींद में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ जींद में 17 , कुरुक्षेत्र में 6 ,हिसार में 4 ,पानीपत और फतेहाबाद मे 2 /2 मामलें दर्ज हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?