कोरोना पाजिटिव 27 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है। इस जिले में अब कोरोना एक्टिव केसों का आकंड़ा 100 से कम हो गया है, इस समय कुरुक्षेत्र में सिर्फ 97 केस ही एक्टिव रह गए है। लेकिन अभी भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ में काम कर रहा है। जिसके कारण ही एक ही दिन में 29 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। सीएमओ संत लाल वर्मा ने कहा कि इस जिले में अब तक 21531 कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
कुरुक्षेत्र में अब सिर्फ कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 97 है और अब तक 3 लाख 69 हजार 96 लोगों की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इतना ही नहीं एक ही दिन में 27 मरीज ठीक होकर घर लौटे है, जिससे कुरुक्षेत्र में पाजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 97.97 फीसदी पर है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 392119 में से 369096 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में बढौतरी हो रही है। आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चैन को तोडऩे में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है।
कुरुक्षेत्र से मंगलवार को 27 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 6 नए केस सामने आए है। उन्होंने कहा कि अब तक 21977 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 392119 में से 369096 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 21531 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 349 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 97 एक्टीव केस है।