71
न्यूज डेक्स हरियाणा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के उप-निदेशक बी एल धीमान को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। धीमान वर्तमान में प्रेस अनुभाग के मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे फील्ड में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में तथा हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।