Home haryana पानीपत से जालंधर के बीच जीटी रोड के कट होंगे बंद,ढाबा व पैट्रोल पंप संचालक जागे,वरना कारोबार होगा चौपट,आवाज करें बुलंद,किसान मदद को तैयार-चढुनी

पानीपत से जालंधर के बीच जीटी रोड के कट होंगे बंद,ढाबा व पैट्रोल पंप संचालक जागे,वरना कारोबार होगा चौपट,आवाज करें बुलंद,किसान मदद को तैयार-चढुनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पानीपत। जीटी रोड स्थित गोल्डन ढावा के आगे सरकार द्वारा बैरिकेड और पत्थर लगाने की निंदा करते हुए भाकियू ने गुरनाम सिंह चढ़ुनी का आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह पानीपत से लेकर जालंधर तक जीटीरोड के दोनों पैट्रोल पंप और ढाबा संचालकों को आगाह किया है कि सरकार उनके कामकाज को बंद कराना चाहती है।

चढ़ुनी कहा कि जीटीरोड पर कटों को बंद करने का सिलसिला शुरु हो चुका है। और पहली कार्रवाई गोल्डन ढाबा से इसलिए शुरु हुई है,क्योंकि इस ढाबे का संचालक किसानों को कई तरह मदद कर रहा था। किसान आंदोलनकारियों को किए जाने वाले सहयोग से खफा होकर उनके ढाबे के आगे बैरिकेड और पत्थर लगाने की कार्रवाई हुई है।

उन्होंने अपनी अपील में ढाबा और पैट्रोल पंप संचालकों को कहा कि अब भी जाग जाओ। उन्हें पता चला है कि जीटी रोड पर ढाबों को सरकार बड़ी बड़ी कंपनियों को देने जा रही है। इसके बाद आम जनता की जेब पर भी असर पड़ेगा और सौ सौ रुपए में एक चाय का कप उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि सब कट बंद होने के साथ पूरे जीटी रोड पर कई कई किलोमीटर तक लगातार कोई कट नहीं है।

उन्होंने कहा कि जितने भी ढाबा और पैट्रोल पंप हैं,इनके संचालक अभी भी जाग जाएं,अगर नहीं जागे तो इनका काम धंधा चौपट हो जाएगा। उन्हें यह भी पता चला है कि जहां जहां कट हैं,वहां वहां बड़ी बड़ी कंपनियों ने जमीनें पहले ही खरीद ली हैं,ताकि यहां उनकी कंपनी अपना काम धंधा जमा सके। उन्होंने ढाबा संचालकों और पैट्रोल पंप संचालकों से कहा है कि वे अपनी आवाज को बुलंद करें और किसानों की उन्हें अगर जरुरत है तो वह उनके लिए आगे रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?