Home haryana प्रधान कुलवंत सैनी ने किया कंट्रोल रूम व डाटा सेंटर का उद्घाटन,कुरुक्षेत्र गुरुकुल कैंपस सीसीटीवी से लैस

प्रधान कुलवंत सैनी ने किया कंट्रोल रूम व डाटा सेंटर का उद्घाटन,कुरुक्षेत्र गुरुकुल कैंपस सीसीटीवी से लैस

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के कंट्रोल रूम व डाटा सेंटर का प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी द्वारा आज विधिवत उद्घाटन किया गया। आचार्य दयाशंकर शास्त्री ने वैदिक मंत्रपाठ की पावन ध्वनि के मध्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न कराया। इस अवसर पर सह प्राचार्य शमशेर सिंह, कंट्रोल रूम को तैयार करने वाले विजय आर्य सहित जगत वर्मा, सुखबीर वैध, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

प्रधान कुलवंत सैनी ने बताया कि गुरुकुल कैम्पस में घट रही एक-एक गतिविधि पर कैमरे की पैनी नजर रहेगी। लगभग 800 कैमरों से गुरुकुल कैम्पस को कवर किया गया है, जो सुरक्षा की दृष्टि से तो लाभकारी है ही साथ ही बच्चों की एक-एक गतिविधि को जांचने में भी यह सहायक होगा। कंट्रोल रूम को तैयार करने वाले गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ही पूर्व छात्र विजय आर्य ने बताया कि गुरुकुल कैम्पस में पीटीजेड, एएनपीआर सहित उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाये गये है जो वाइस कंट्रोलर से लैस है।

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे सातों दिन गुरुकुल में होने वाली एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। डाटा स्टोर की बात की जाए तो कैमरा की रिकार्डिंग लगातार चलती रहेगी और सामान्य तौर पर 15 दिनों का डाटा स्टोर होगा। विशेष परिस्थिति में इससे ज्यादा दिनों की भी फुटेज निकाली जा सकती है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के एंट्री गेट, चारदीवारी और गोशाला, भोजनालय, प्रशासनिक भवन, यज्ञशाला, जिम्नेजियम हाल, आर्ष महाविद्यालय, एनडीए विंग, स्कूल सहित सभी ग्राउंड्स सीसीटीवी की नजरों में है जिससे एक-एक गतिविधि रिकार्ड की जा सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?