बोेले, बेखूबी से निभाऐंगे जिम्मेवारी, एकजुट होकर उठाऐंगे पत्रकारों की समस्याएं
आर्यन/न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. राष्ट्रीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री और महासचिव मेवा सिंह राणा ने युवा पत्रकार रोहित लामसर को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच का करनाल जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच में जिम्मेवारी मिलने पर युवा पत्रकार रोहित लामसर ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरेंगे। पत्रकारों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाया जाऐगा और हर समय समस्याओं के निदान के लिए प्रयासरत होंगे। काबिलेगौर है कि तरावड़ी के युवा पत्रकार रोहित लामसर विगत कई वर्षों से हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच ओर भारतीय पत्रकार कल्याण मंच से सक्रिय रूप से जुड़े हुए है। यही नही भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करते रहे हैं। इन्हीं कार्यों को देखते हुए पत्रकार रोहित लामसर को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच का करनाल जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने दी। बातचीत करते हुए भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित लामसर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री व महासचिव मेवा सिंह राणा का धन्यवाद करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच शुरू से ही पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है। करनाल जिले में भी ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के साथ जोड़ा जाऐगा।