Home Kurukshetra News हैरिटेज लुक में होगा सरस्वती तीर्थ का प्राचीन पुल:संदीप सिंह

हैरिटेज लुक में होगा सरस्वती तीर्थ का प्राचीन पुल:संदीप सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

तीर्थ पुरोहितों का शिष्टïमंडल मिला खेल मंत्री संदीप सिंह से

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 21अगस्त। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ के प्राचीन पुल को हैरिटेज लुक दिया जाएगा। इस पुल के निर्माण पर विशेष प्रकार के लाल पत्थर लगाए जाएंगे। इस प्रोजैक्ट पर करीब 1 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इस तीर्थ एवं धर्मनगरी पिहोवा का एक-एक तीर्थ ऐतिहासिक धरोहर है। इस नगरी की धरोहरों को सहेजकर रखना प्रथम कर्तव्य है। इतना ही नहीं सरस्वती तीर्थ व शहर को खूबसूरत बनाने पर सरकार की तरफ से श्रीकृष्ण सर्किट फेस टू में लगभग 19 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

खेलमंत्री संदीप सिंह शुक्रवार को देर सायं सर्किट हाउस में पिहोवा के तीर्थ पुरोहितों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इससे पहले खेलमंत्री संदीप सिंह ने केडीबी कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर पिहोवा सरस्वती तीर्थ के सौंदर्यकरण और विकास को लेकर चर्चा की है। इन कार्यक्रमों से पहले खेलमंत्री संदीप सिंह ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया, इस कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगटिव आई है।

खेलमंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा तीर्थ पुरोहितों के शिष्टïमंडल की मांगों को स्वीकार किया और कहा कि पिहोवा विश्व प्रसिद्घ तीर्थ और धर्मनगरी है। इस नगरी के कण-कण में ऐतिहासिक धरोहर बसी हुई है। इस नगरी में विश्व प्रसिद्घ सरस्वती तीर्थ है। इस तीर्थ को विकसित और सौंदर्यकरण करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। इस तीर्थ के प्राचीन पुल को हैरिटेज लुक दी जाएगी और इसपर करीब 1 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि विश्व के प्रसिद्घ सरस्वती तीर्थ को विश्वस्तरीय तीर्थ बनाने का खाका सरकार की तरफ से तैयार कर लिया गया है। इस तीर्थ स्थल को दर्शनीय बनाने के साथ-साथ पिहोवा शहर को बेहद खुबसूरत बनाने की भी योजना बनाई गई है। इस प्रोजैक्ट पर स्वदेश दर्शन योजना के तहत कृष्णा सर्किट फेस-2 में 19 करोड़ 57 लाख 30 हजार रुपए का अनुमानित बजट खर्च किया जाएगा। इस बजट में से ही केवल शहर के सौंदर्यकरण पर 6 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस तीर्थ नगरी को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है, क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष पिहोवा नगरी से लाखों श्रद्घालुओं की भावनाओं को विस्तार से रखा गया था, इन भावनाओं की कद्र करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने विशेष प्रयासों से इस बहुत बड़ी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरस्वती तीर्थ और पिहोवा शहर पर 19 करोड़ 57 लाख 30 हजार रुपए की राशि खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया है, इस प्रस्ताव के अनुसार जहां 6 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि पिहोवा शहर पर खर्च होगी वहीं सरस्वती तीर्थ पर 13 करोड़ 31 लाख 55 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि में से 7500 स्केयर मीटर पर लैंड स्केपिंग का कार्य किया जाएगा और इस पर 48 लाख 75 हजार की राशि खर्च होगी।

इसी तरह कार व बस पार्किंग पर 58 लाख 50 हजार, 4 शौचालय ब्लाक बनाने पर 75 लाख, मुखड़ा लाईटिंग के कार्य पर 17 लाख 55 हजार, 50 साईनेज पर 30 लाख, पर्यटक सुविधा केन्द्र और डाटा सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा, इस केन्द्र पर 1 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इतना ही नहीं सरस्वती तीर्थ के सरोवर पर 2 पुल बनाएं जाएंग और इन पुलों पर 1 करोड़  50 हजार रुपए की राशि खर्च होगी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के अग्रणी गोपाल कौशिक, आशीष चक्रपाणी, कर्ण गिल, अक्षय नंदा, गुरप्रीत काम्बोज, राकेश पुरोहित, पुष्पराज शर्मा, विक्की कौशिक, पकंज सहल, जयपाल कौशिक बब्बी, विद्यारत्न चक्रपाणी, दीपक पंचोली, योगेश बंटी, धर्मवीर अत्री आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?