Home haryana तिहाड़ से जमानत पर आए युवक ने लगाई फांसी,पत्नी की हत्या के आरोप में था जेल में,3 दिन पहले आया था जेल से

तिहाड़ से जमानत पर आए युवक ने लगाई फांसी,पत्नी की हत्या के आरोप में था जेल में,3 दिन पहले आया था जेल से

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। गांव रामराये में शनिवार रात को तिहाड़ जेल से जमानत पर आए एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद था और तीन दिन पहले ही जमानत मिलने पर घर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार गांव रामराये निवासी 40 वर्षीय राजीव अपनी पत्‍‌नी की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद था। 24 जून को वह जमानत पर बाहर आया था।

25 जून को वह जींद में अपने भाई के पास ठहरा तो 26 जून को वह अपने पैतृक गांव रामराये चला गया। जहां पर रात को राजीव ने कमरे की कुंडी लगा फांसी का फंदा लगा लिया। स्वजनों को रविवार सुबह उस समय पता चला जब राजीव कमरे से बाहर नहीं आया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतार नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

मृतक के भाई संजय ने बताया कि राजीव दिल्ली में निजी फर्म में कार्य करता था और परिवार समेत वहीं पर रह रहा था। वर्ष 2018 में राजीव की पत्‍‌नी की मौत हो गई थी। इसमें राजीव पर हत्या का आरोप लगा था और वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में था। जिसके चलते वह तनाव में था। पैरोल पर आने के बाद उसने घर पहुंचकर फांसी का फंदा लगा लिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

सिंधवीखेड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गांव सिंधवीखेड़ा निवासी 19 वर्षीय बंटी ने शनिवार रात को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि बंटी कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जब परिवार के लोग उससे बात करते तो वह कोई जवाब नहीं देता था। इसलिए शनिवार रात को उसने चौबारे में जाकर फांसी लगा ली। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसे संभाला तो वह फांसी पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?