Home haryana दूसरे दिन भी बंद रहा एनएच-44,मांगों को लेकर अड़े रहे किसान, बीच सड़क गाडे तंबू

दूसरे दिन भी बंद रहा एनएच-44,मांगों को लेकर अड़े रहे किसान, बीच सड़क गाडे तंबू

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रशासन के साथ बैठक रही बेनतीजा, प्रशासन से उखड़े किसान, बैठकों का दौर लगातार जारी 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी किसान नेशनल हाइवे पर डटे रहे। किसानों ने हाइवे पर पिपली में जीटी रोड पर टैंट गाड़कर धरना शुरू कर दिया है। किसानों द्वारा जाम लगाए जाने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रेफिक को सुचारू करने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है जिस कारण वाहन चालको को परेशानी हो रही है। हालांकि किसानों ने सर्विस रोड पर लगाए जाम को खोल दिया है। वही दूसरी ओर मंगलवार को किसानों की पांच सदस्यीय कमेटी की जिला प्रशासन के साथ दिनभर वार्ता का दौर जारी रहा। पिपली पैराकीट के बंद कमरे में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया व कई डीएसपी मौजूद रहे। किसानों द्वारा बनाई गई पांच सदस्यीय कमेटी में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा, अंबाला प्रधान मलकियत, युवा नेता अर्शदीप सिंह चढूनी व ब्लॉक शाहबाद प्रधान हरिकेश मौजूद रहे। करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद कमरे से बाहर आए पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंंह भौरिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बातचीत सकारात्मक चल रही है। जल्द ही बातचीत के माध्यम से हल निकाला जाएगा। भाकियू चढूनी ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना ने कहा कि हम मांगों को लेकर बातचीत के लिए तैयार है। वो भी नही चाहते है कि उनकी वजह से लोगों को परेशानी हो। वही भारतीय किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उनकी दो ही मांग है। सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद की जाए व गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को रिहा किया जाए।

किसान बोले लॉलीपॉप दे रहा प्रशासन

पीपली पैराक्लीट में चली किसानों और प्रशासन की बातचीत विफल रही इस दौरान किसान बैठक छोड़कर बाहर निकल आए और प्रशासन पर आप पर आरोप लगाया कि प्रशासन कोई भी बात सिरे नहीं चढ़ा रहा है और किसानों को लॉलीपॉप देने का काम कर रहा है। किसानों ने कहा कि दोपहर को हुई वार्ता में प्रशासन द्वारा 4 बजे तक का समय दिया गया था लेकिन प्रशासन हमारे बीच नहीं पहुंचा। किसानों किसानों ने प्रशासन को दो टूक कहा कि अगर बातचीत करना चाहता है तो धरने पर आकार करे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?