Home Kurukshetra News कोरोना-शनि,रविवार बाजार रहेंगे बंद हरियाणा सरकार ने दिये आदेश

कोरोना-शनि,रविवार बाजार रहेंगे बंद हरियाणा सरकार ने दिये आदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

सभी सार्वजनिक, निजी कार्यालय, शॉपिंग मॉल रहेंगे बंद,आवश्य सेवाएं रहेंगी जारी

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़,21 अगस्त। वैश्विक महामारी कोविड के केस निरतंर बढ़ रहे हैं,इसका प्रसार रोकने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने शनिवार और रविवार को सभी सार्वजनिक एवं निजी कार्यालयों (आवश्यक सेवाओं के अलावा) और सभी शॉपिंग मॉल ( इनमें आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर ) सभी बाजार बंद रखने के आदेश हो चुके है। शुक्रवार शाम को ही हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय आपदा मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) ने आदेश जारी किए है कि अन्य सभी निर्देशों और एसओपी जो वर्तमान में लागू किये गये हैं उनका सख्ती से पालन हो। यह भी स्पष्ट किया है कि इस आदेश का सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?