Home haryana फरीदाबाद, गुरुग्राम व मानेसर में ठोस कचरा प्रबंधन की बनेगी नई योजनाएं, अलग से तैयार होंगे आरएफपी

फरीदाबाद, गुरुग्राम व मानेसर में ठोस कचरा प्रबंधन की बनेगी नई योजनाएं, अलग से तैयार होंगे आरएफपी

by ND HINDUSTAN
0 comment

स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए हरियाणा सरकार की बड़ी पहल

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा—निर्देशों अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विशेषकर फरीदाबाद, गुरुग्राम और मानेसर शहरों के लिए ठोस कचरा प्रबंधन की योजनाओं को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए इन शहरों के लिए शेष हरियाणा की अपेक्षा अलग से प्रस्ताव अनुरोध दस्तावेज (आरएफपी) तैयार किए जाएंगे।

गोयल आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में देशभर के ठोस कचरा प्रबंधन में कार्यरत 42 एजेंसियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

हरियाणा में मिलेगा नया अनुभव”— विपुल गोयल

बैठक को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि एजेंसियों ने भले ही दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अन्य महानगरों में कार्य करने का अनुभव हो, लेकिन हरियाणा में सफल निविदा प्रक्रिया के बाद उन्हें राज्य सरकार के साथ काम करने का एक अलग और सकारात्मक अनुभव मिलेगा।

भुगतान में नहीं होगी कोई देरी

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि परियोजनाओं के तहत किसी भी प्रकार की अदायगी में देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर एजेंसियों के साथ हैंड होल्डिंग कर खड़ी रहेगी और उनके द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों को भी आगामी आरएफपी में शामिल किया जाएगा।

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, महानिदेशक पंकज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?