Home haryana अट्टा-सट्टा में बहन की शादी नहीं की,इसलिए बेटे ने मां की हत्या कर फंदे पर लटकाया दिया था

अट्टा-सट्टा में बहन की शादी नहीं की,इसलिए बेटे ने मां की हत्या कर फंदे पर लटकाया दिया था

by ND HINDUSTAN
0 comment

तीन दिन बाद बहन की शिकायत पर भाई व दोस्त हत्या सहित कई धाराओं में नामजद

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।शर्मा नगर में बहन के अट्टा-सट्टा में शादी करवाने से मना करने पर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपित ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। बाद में पुलिस को सूचित किए बिना ही हिसार जिले के गांव गामड़ा में ले जाकर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। भाई पर शक होने पर बहन ने तीन दिन बाद पुलिस को सूचित कर दिया, जहां पर पुलिस की टीम गांव गामड़ा पहुंची और वहां से श्मशान घाट से अवशेष एकत्रित किए हैं। पुलिस ने युवक व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।

हिसार जिले के गांव गामड़ा निवासी सपना ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पिता आजाद की करीब 15 साल पहले हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। ढाई साल पहले उसकी मां बिमला उसे साथ लेकर जींद शहर के शर्मा नगर के मकान किराये में रहने लगी। उसकी मां दूध की डेयरी चलाकर गुजर-बसर कर रही थी, जबकि उसका छोटा भाई विनोद गांव गामड़ा में ही दादा धर्मपाल व दादी रोशनी के पास रहता था। विनोद लगातार मां पर शादी करवाने का दबाव डाल रहा था। पिछले दिनों उसके अट्टा सट्टा में शादी होने की बात कही, लेकिन मेरी मां ने यह कहकर मना कर दिया कि वह अपनी छोटी बेटी सपना की अट्टा सट्टा में शादी नहीं करेगी। अच्छा परिवार देखकर ही उसकी शादी करवाई।

इसके बाद से आरोपी विनोद उसकी मां के साथ कई बार झगड़ा करता था।सोमवार को आरोपी विनोद शर्मा घर आया और कहा कि दादा-दादी सपना को गांव में बुला रहे हैं। इसके बाद वह मोटरसाइकिल पर बैठाकर गामड़ा गांव में छोड़ा आया। इसके बाद उसने कहा कि उसे काम के सिलसिले में गुरुग्राम में जाना है। इसलिए वह घर से चला गया। शाम को फिर से विनोद का फोन आया और उसने कहा कि मां बिमला ने कहा कि सपना के बिना भैंस दूध नहीं देगी। इसलिए वह मंगलवार सुबह गांव जाकर उसे वापस शर्मा नगर ले आया। उस समय विनोद के साथ उसका दोस्त आशु सुनार भी था।

जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट बंद था, इसलिए विनोद दीवार फांदकर अंदर चला गया।बाद में बाहर आकर कहा कि मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसने अंदर जाकर देखना चाहा तो उसने कुछ नहीं दिखाया। विनोद ने अपने दोस्त आंशु के साथ मिलकर उसके मां के शव को कपड़े में बांधकर गांव में ले गया। जहां पर रिश्तेदारों को सूचित किए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब उसने शव को देखना चाहा तो उस समय भी नहीं दिखाया। उसे युवती को शक हुआ तो उसने पूरा मामला रोहतक रोड पुलिस चौकी में जाकर बताया।

सूचना मिलने पर पुलिस गांव गामडा पहुंची और अवशेष को कब्जे में ले लिया।शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार के अनुसार हिसार जिले के गामड़ा गांव का 22 वर्षीय विनोद अपनी मां और बहन के साथ जींद में रहता है। विनोद के पिता आजाद की मौत हो चुकी है। उसकी मां तीन दिन पहले फंदे पर लटकी मिली थी। अब मृतका की बेटी ने अपने भाई विनोद पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोमवार को विनोद अपनी बहन सपना को मोटरसाइकिल पर बैठा कर गांव छोड़ आया। इसके बाद जींद आकर एक और युवक के साथ मिल कर उसने अपनी मां 43 वर्षीय बिमला को घर पर मार दिया और फांसी पर लटका दिया।

इसके बाद फिर अपनी बहन सपना को वापस ले आया। घर आते ही कहा कि मां ने आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं विनोद अपनी मां के शव को उतारकर ऑटो में डालकर अपने गांव ले गया और वहां पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। शक होने पर सपना ने कल रात को इसकी सूचना पुलिस को दी। सपना ने आरोप लगाया कि उसकी मां की हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया है। पुलिस ने बिमला के बेटे विनोद व उसके दोस्त आंशु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। डीएसपी जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?