राष्टीर्य लोक अदालत के बारे भी आमजन को किया जा रहा है सूचित, जरुरतमंद व्यक्ति डीएलएसए के माध्यम से प्राप्त कर सकता है नि:शुल्क कानूनी सहायता
न्यूज़ डेस्क कुरुक्षेत्र 3 जुलाई
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहा कि डीएलएसए द्वारा कोविड-19 को लेकर बिमारी को करे गिरफ्तार, पहने मास्क, किसी के पास ना जाए, हमेशा ढके अपनी नाक विषय पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सक्षम युवाओं द्वारा विभिन्न गांवों में आमजन को कोविड विषय पर जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है और मास्क और कोरोना से बचाव को लेकर तैयार किए गए पम्मलेट का वितरण भी किया जा रहा है। सीजेएम ने कहा कि कहा कि इस अभियान में कोविड-19 की रोकथाम और टीकाकरण के लिए जन जागरुकता पैदा करने के प्रयास किए जा रहे है। इस अभियान के माध्यम से सामाजिक दूरी के नियमों की पालना करने, किसी भी बाहरी चीज को छूने पर हाथों को धोने और सेनिटाईज करने, सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज करने, बुखार या खांसी होने पर डाक्टर की सलाह लेने, मास्क को सही तरीके से पहनने, सभी दिशा-निर्देशों की पालना करने, अपने आंख, कान और नाक छुने से बचने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। सक्षम युवाओं द्वारा आमजन को वैक्सीनेशन के प्रति भी जानकारी दी जा रही है ताकि लोग वैक्सीन से ना डरे और अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन जरुर करवाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को डीएलएसए द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की भी जानकारी प्रदान की जा रही है। अगर कोई गरीब या जरुरमंद व्यक्ति जिसे किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की जरुरत है तो उस व्यक्ति को डीएलएसए की तरफ से नि:शुल्क कानूनी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है। सक्षम युवाओं द्वारा आमजन को 10 जुलाई को लगने वाले राष्टï्रीय लोक अदालत बारे भी जानकारी दी जा रही है और आमजन से इस बारे अपील की जा रही है कि इस राष्टï्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने केसों का निपटारा बिना किसी बड़ी कार्रवाई किया जा सकता है और इससे सभी के समय और पैसे की भी बचत होती है।