Home Kurukshetra News राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना के अध्यापकों ने निजी कोष से स्कूल में दिया प्रिंटर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना के अध्यापकों ने निजी कोष से स्कूल में दिया प्रिंटर

by ND HINDUSTAN
0 comment

शाहबाद मारकंडा 3 जुलाई

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसाना में स्कूल स्टाफ ने अपने निजी कोष से दान दिया प्रिंटर । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर एस एस आहूजा ने बताया कि स्कूल में पहले एक प्रिंटर था , जिसके खराब होने पर उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था । स्कूल को एक और प्रिंटर की जरूरत महसूस होती थी । इसी को देखते हुए विद्यालय के सभी अध्यापकों ने इस बारे में विचार किया। आहूजा ने बताया कि सीमा छाबड़ा, जसमिंदर कौर, ऋषि पाल, सुखदेव सिंह, विकास, रमेश सैनी, देवेंद्र शर्मा , राकेश, परमजीत कौर, रेणु बाला, कविता, ऋषि पाल ने मिलकर अपने निजी कोष से विद्यालय को प्रिंटर भेंट किया ।आहूजा ने सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और प्रशंसा करते हुए कहा कि अध्यापक सरकारी संस्था में कार्य करते हुए भी स्कूल को एक परिवार और अपने घर की तरह मानते है । सभी अपने घर की तरह ही स्कूल का ध्यान रखते है और जरूरत पड़ने पर अपने निजी कोष से ही स्कूल में कार्य करवाते रहते है। पहले भी कई बार अध्यापकों ने अपने निजी कोष से स्कूल में काम करवाए है । इस मौके पर डाo एस एस आहूजा, परमजीत, जसविंदर कौर, मनदीप, रेणु राव, सलिंदर, अरुण गुप्ता , रवीन, आशा , रूपिंदर कौर आदि उपस्थित रहे ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?