न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि इस जिले में अब तक 21627 मरीज रिकवर हो चुके है और इस जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की रिकवरी दर 98.07 फीसदी पर पहुंच गई है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 1937 सैम्पलों की रिपोर्ट में से केवल 4 लोगों की रिपोर्ट कोविड पािजटिव आई है। अब कोरोना का ग्राफ सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है जो कि कुरुक्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर है। कुरुक्षेत्र में एक ही दिन में 6 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गए है।
सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब सिर्फ कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 74 रह गई है और अब तक 3 लाख 88 हजार 354 लोगों की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इतना ही नहीं एक ही दिन में 6 मरीज ठीक होकर घर लौटे है, जिससे कुरुक्षेत्र में पाजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 98.07 फीसदी पर पहुंच गई है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 411550 में से 388354 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है। कुरुक्षेत्र से शनिवार को 6 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 4 नए केस सामने आए है। अब तक 22053 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 411550 में से 388354 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 21627 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 352 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 74 एक्टीव केस है।