Home Kurukshetra News श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी.) थानेसर द्वारा चौथे निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन 7 जुलाई को

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी.) थानेसर द्वारा चौथे निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन 7 जुलाई को

by ND HINDUSTAN
0 comment

अग्रवाल धर्मशाला मोती चौक में टीकाकरण कैम्प का आयोजन कल     

टीकाकरण शिविर के मुख्यातिथि होंगे विधायक सुभाष सुधा 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी.) थानेसर द्वारा आमजन व समाज के लोगों के लिए अग्रवाल धर्मशाला मोती चौंक में कोरोना महामारी से बचाव के लिए चौथा निःशुल्क टीकाकरण शिविर 7 जुलाई को लगाया जा रहा है। संस्था के प्रधान चंद्रभान गुप्ता, महासचिव भूषणपाल मंगल एवं कोषाध्यक्ष राम कुमार गोयल ने बताया कि इस कैम्प में 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन टीकाकरण कैम्प सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

प्रधान चंद्रभान गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा एवं विशिष्ट अतिथि डा. अनुपमा सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को 13 अप्रेल से पहले कोविशील्ड की पहली खुराक लगी है वही दूसरी वैक्सीन खुराक लगवा सकते हैं। इस मौके पर प्रधान चंद्रभान गुप्ता के साथ उप प्रधान गोपाल दास गोयल, महासचिव भूषण पाल मंगल, कोषाध्यक्ष राम कुमार गोयल, सह सचिव विपिन अग्रवाल, प्रबंधक अशोक बंसल व प्रबंधक जंग बहादुर सिंगला इत्यादि भी मौजूद थे। गुप्ता ने लोगों से अपील की कि कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवायें एवं कोरोना नियमों की पालना करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?