न्यूज डेक्स संवाददाता
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 10 जुलाई को पंचकूला में होगी। जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यालय पंचकूला में कार्यकारिणी बैठक के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। प्रदेश मीडिया व जिला प्रभारी डॉ संजय शर्मा कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विशेष तौर पर इस बैठक में शामिल हुए।डॉ संजय शर्मा ने कहा कि नवगठित टीम की पहली जिला कार्यकारिणी कि यह सफलतम बैठक होनी चाहिए।
बैठक के सफल आयोजन के लिए जिला पदाधिकारियों के एक टीम बनाकर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व पंचकुला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता के साथ शिक्षा मंत्री कँवर पाल गुज्जर भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रदेश संगठन से प्रदेश मीडिया व ज़िला प्रभारी डॉक्टर संजय शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीमती कविता जैन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा शिरकत करेंगे।
बैठक में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अलग अलग विषयों पर सम्बोधन रखा गया है। कार्यकारिणी बैठक में ज़िले में रहने वाले सभी प्रदेश के साथ जिला भाजपा से जुड़े सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह बैठक दो सत्रों में की जाएगी। बैठक में आज हुई बैठक में करनाल के प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री विरेंद्र राणा व श्रीमती परमजीत कौर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष वरिंदर गर्ग, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील धीमान, पार्षद व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र लोबाना, मंडल महामंत्री सिद्धार्थ राणा व प्रमोद वत्स, युवा मोर्चा महामंत्री अक्षर चौधरी व अमरेंद्र सिंह के साथ अमित शर्मा भी शामिल हुए।