Home haryana मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के युवक विशाल जूड की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के युवक विशाल जूड की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

by ND HINDUSTAN
0 comment

ऑस्ट्रेलिया में ‘हरियाणा के बेटे’ को न्याय दिलाने के लिए हस्तक्षेप की मांग

विशाल जूड सिडनी में हमले में शामिल होने के आरोप में अप्रैल 2021 से ऑस्ट्रेलियाई जेल में है बंद

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को कुरुक्षेत्र के युवक विशाल जूड, जो सिडनी में हमले में शामिल होने के आरोप में अप्रैल 2021 से ऑस्ट्रेलियाई जेल में बंद है, की रिहाई के लिए पत्र लिखा है।  ऑस्ट्रेलिया में ‘हरियाणा के बेटे’ को न्याय दिलाने के लिए मीनाक्षी लेखी से उच्च प्राथमिकता से हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए मनोहर लाल ने पत्र में लिखा है कि उन्हें विशाल जूड के परिवार सहित विभिन्न हलकों से अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं जिन्होंने मुझे बताया है कि विशाल जूड का एक समूह के साथ झगड़ा हो गया था, जो भारत विरोधी नारे लगा रहा था और यहां तक कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी कर रहा था तथा इन समूहों ने बाद में विशाल जूड को झूठे आरोप में फंसाया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों के कुछ प्रतिनिधियों के साथ एक वर्चुअल बैठक भी की थी, जो विशाल जूड का समर्थन कर रहे हैं और उसे जल्द से जल्द जेल से रिहा करने के लिए एक अभियान भी शुरू किया है।मनोहर लाल ने कहा है कि विशाल के समर्थन में हरियाणा और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन भी हो रहे हैं और लोगों में उनकी जल्द रिहाई के लिए जन भावना है।काबिलेगौर है विशाल जूड के समर्थन में देश-विदेश में अभियान भी चल रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?