Home Kurukshetra News अब सार्वजनिक शौचालयों पर आमजन को नहीं देना होगा शुल्क,स्टाफ शुल्क मांगे है, तो तुरंत करें नप आफिस में शिकायत

अब सार्वजनिक शौचालयों पर आमजन को नहीं देना होगा शुल्क,स्टाफ शुल्क मांगे है, तो तुरंत करें नप आफिस में शिकायत

by ND HINDUSTAN
0 comment

सभी शौचालयों के बाहर अंकित किए कर्मचारियों के नाम व मोबाईल नम्बर

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने कहा कि शहर में अब किसी भी सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करने पर कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। अगर कोई कर्मचारी किसी शौचालय पर आमजन से पैसे मांगता है तो, उसकी शिकायत तुरंत नगर परिषद कार्यालय में करे ताकि उस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। डीएमसी भारत भूषण गोगिया ने बातचीत करते हुए कहा कि शहर के सभी शौचालयों पर कर्मचारियों के नाम और मोबाईल नम्बर अंकित किए गए है। अगर आमजन को कोई भी परेशानी या असुविधा होती है तो वे तुरंत इन नम्बरों पर कॉल कर अपनी परेशानी को निवारण करवा सकते है। अगर सम्बन्धित कर्मचारी उनकी समस्या का समाधान करने में असमर्थ है तो उस समस्या को उच्चाधिकारियों के माध्यम से दूर करवाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर में स्थित सभी महिला शौचालयों पर अब पुरुषों के साथ-साथ एक महिला सफाई कर्मचारी की भी डयूटी लगाई जाएगी। इन दोनों कर्मचारियों की डयूटी सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि आमजन को अगर शहर के किसी भी सार्वजनिक शौचालय में कोई परेशानी आती है तो वह उसकी सूचना तुरंत वहां लिखे नम्बर पर दे सकता है ताकि उस परेशानी को दूरुस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर के 25 सार्वजनिक शौचालयों पर पहले 4 सफाई कर्मचारियों की डयूटी थी, अब इन कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारियों की संख्या में इजाफ किया गया है। अब शौचालयों में कहीं भी गंदगी नहीं रहेगी और सफाई को बिल्कुल चकाचक रखा जाएगा। अगर आमजन को कहीं भी शौचालय में गंदगी नजर आती है तो वह इसकी सूचना तुरंत वहां लिखे नम्बर पर कर सकते है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?