Home haryana रोहतक में ऑनलाइन विक्रमी नवसंवत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

रोहतक में ऑनलाइन विक्रमी नवसंवत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। भारत विकास परिषद रोहतक शाखा एवं डॉक्टर हेडगेवार स्मारक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित विक्रमी नवसंवत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को आज वैश्य गर्ल स्कूल में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में देश के 1352 युवाओं व बच्चों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता मे राजगढ़ के शिवकुमार को प्रथम ,चंडीगढ़ के अजय सिंह को द्वितीय  व भिवानी के केशव को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। चतुर्थ पुरस्कार, पूनम, भिवानी ,पंकज उपाध्याय, रोहतक ,हिमेश, दादरी,सुषमा अरोड़ा,रोहतक ,सुषमा, निगाना रोहतक विजय रहे।

पंचम पुरस्कार प्रवीण अरोड़ा, रोहतक, शौर्य,मॉडल स्कूल रोहतक,सुमित राज, डीएवी रांची, विशाल गुप्ता, रोहतक ,रमन गुप्ता, रोहतक शाखा को मिला 20 प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गये। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन समिति के अध्यक्ष सुरेश बंसल ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता के माध्यम से युवा वर्ग व बच्चों को भारत की संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व में सबसे पुरानी संस्कृति है स्कूल की प्राचार्य भद्रेश गर्ग व कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्कृति में नव वर्ष पहले नवरात्रि से सुबह शुरू होता है। हमें अंग्रेजी नववर्ष को छोड़कर हिंदी नववर्ष पर हवन करना चाहिए व शुभकामनाएं देनी चाहिए। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन,सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश बंसल, कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता, आनंद कुमार गर्ग ,दिनेश बिंदल, रजत जैन चंद्रकांत सिक्का, मधु गुप्ता, नेहा गुप्ता स्कूल की प्राचार्य भद्रेश गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?