न्यूज डेक्स संवाददाता
बाबैन। उपमंडल अधिकारी नागरिक अनुभव मेहता ने कहा कि हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियमावली के नियम 5(1)(2)के तहत ब्लाक बाबैन की पंचायत समिति के वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला व पिछडे वर्ग क तथा अन्य वर्ग की महिलाओं और खंड बाबैन की सभी ग्राम पंचायतों के वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला व पिछडे वर्ग क तथा अन्य वर्ग की महिलाओं की सीटों के लिए वार्डो के आरक्षण का ड्रा नियमानुसार 16 जुलाई 2021 को सुबह 11 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बाबैन कार्यालय के मीटिंग हाल में किया जाएगा। उन्होंने जारी आदेशों में कहा है कि इच्छुक व्यक्ति मौके पर आकर ड्रा ऑफ लॉडस की कार्रवाई में भाग ले सकता है।