न्यूज डेक्स संवाददाता (Newzdex24@gmail.com)
सिरसा। रविवार को सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर किसानों ने पथराव कर शीशे तोड़ डाले। यहां किसानों ने जमकर बवाल काटा। किसानों औऱ पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इस कार्यक्रम के उपरांत डिप्टी स्पीकर और अन्य नेता वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आंदोलनकारी किसानों ने उनका काफिला रोक लिया और पथराव शुरू कर दिया। इस पथवाव में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। इससे पहले किसानों ने विश्वविद्यालय के एंट्री गेट पर काफी हंगामा किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। किसानों के इरादों को पहले से भांपते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे,लेकिन किसान पुलिस प्रबंधों को दरकिनार कर दीवारें फांदने। लगे। कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।