Home haryana मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा पुलिस की अनटोल्ड स्टोरीज कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा पुलिस की अनटोल्ड स्टोरीज कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला में गृह मंत्री अनिल विज और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ईआरएसएस लॉन्च कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पुलिस की ’अनटोल्ड स्टोरीज’ नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।इस अवसर पर अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।

यह पुस्तक कोविड महामारी के गत 16 महीनों के दौरान हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा किए गए अनेक वीरतापूर्ण कार्य को चित्रों द्वारा दर्शाती है, और उन 49 पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि भी देती है जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के कारण शहादत प्राप्त की। पुस्तक में विशेष रूप से पुलिस विभाग के ’कर्मवीर’ उन अधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया है जिन्होंने पिछले 16 महीने में लॉकडाउन को लागू करते हुए नागरिकों की सहायता करके उन्हें कोविड-19 सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए अपने दायित्वों से बढकर कार्य किया।

इस अवसर पर महामारी की रोकथाम में पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान हरियाणा पुलिस और उसके नेतृत्व द्वारा प्रदर्शित समर्पण और कड़ी मेहनत सराहनीय है। पुलिस ने न केवल महामारी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों में कुशलता से कार्य किया, बल्कि राज्य में विभिन्न प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति की अतिरिक्त चुनौती को भी संभाला।

गृह मंत्री अनिल विज ने भी इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया कि महामारी के नियंत्रण और संक्रमण दर को कम करने में हरियाणा पुलिस की सबसे बड़ी भूमिका थी। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव द्वारा लिखी गई प्रस्तावना में महामारी के दौरान पुलिस की अहम भूमिका का अवलोकन हैं। इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के अलावा लोगों को राहत देने में हरियाणा पुलिस की अहम भूमिका रही।

इसके अतिरिक्त, इस कठिन समय में पुलिसिंग का मानवीय चेहरा सामने आया जिसमें हरियाणा पुलिस के 50,000 मजबूत बल ने कोरोनावायरस का मुकाबला करने में मदद करने के लिए चौबीसों घंटे कार्य किया जिसे कॉफी टेबल बुक के माध्यम से संकलित किया गया। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हरियाणा पुलिस के 6500 से अधिक पुलिसकर्मियों में से 49 ने अपनी कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान दिया। हरियाणा पुलिस की ’अनटोल्ड स्टोरीज’ पुस्तक भी शहीदों द्वारा राष्ट्र और राज्य के लोगों की सेवा में दर्शाए गए समर्पण और निष्ठा को सलाम करती है।

इस कॉफी टेबल बुक में नागरिक प्रशासन के सहयोग से चलाए गए सीआईडी के ऑपरेशन संवेदना की एक झलक हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा हजारों मजदूरों और प्रवासी श्रमिकों को भोजन, आश्रय और यात्रा सहायता प्रदान करने वाले दृश्यों के माध्यम से भी देखी जा सकती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, एसीएस होम राजीव अरोड़ा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एस डी एम ऋचा राठी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डीनेटर रमनीक सिंह मान सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?