Home haryana दो डाक्टरों से मांगी थी 40 लाख फिरौती,असंध का दिलेर सिंह अमेरिका में बैठकर चला रहा है फिरौती नेटवर्क,यूपी,गुजरात,राजस्थान के तीन गुर्गे गिरफ्तार

दो डाक्टरों से मांगी थी 40 लाख फिरौती,असंध का दिलेर सिंह अमेरिका में बैठकर चला रहा है फिरौती नेटवर्क,यूपी,गुजरात,राजस्थान के तीन गुर्गे गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

गिरफ्तार आरोपियों में से दो भेजा जेल,एक पुलिस रिमांड पर,करनाल सीआईए टू कर रही पूछताछ

23 जून और 26 जून को जिला करनाल के असंध वासी दो डाक्टरों से मांगी थी थी 20-20 लाख की फिरौती

न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल। जिला करनाल के असंध वासी दो डाक्टरों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि यह तीनों अमेरिका से फिरौती का धंधा चला रहे आपराधिक तत्वों के नेटवर्क से जुड़े थे। प्राप्त सूचनानुसार डॉक्टरों की ओर से दी गई राशि में से 15 लाख रुपए पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए हैं। इसके अलावा 27 लाख रुपए और बरामद हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में में पेश किया था। अदालत के आदेश पर दो आरोपियों को कारागार में भेजा गया, जबकि तीसरे आरोपी का पुलिस रिमांड पर भेजा है।

आरोपियों की पहचान गुजरात के बासपा (पट्‌टन) वासी जयदेव कुमार, गांव कन्थर्नी (मेहसाना) वासी महेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश के बिलासपुर (रामपुर) वासी नवनीत सक्सेना के रूप में हुई है। इनके गिरोह का मुख्या जिला करनाल के असंध का रहने वाला दिलेर सिंह बताया गया है,जोकि अमेरिका से फिरौती और जबरन वसूली जैसे नेटवर्क को चलाता है। जिला अपराध शाखा के प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार दिलेर सिंह ने 23 जून को असंध के डॉक्टर राजेश से 20 लाख रुपए की डिमांड की थी,जबकि इसके तीसरे दिन,यानी 26 जून को डॉक्टर संदीप से भी 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?