Home haryana 14 लाख की धोखाधड़ी,आरोपी गिरफ्तार

14 लाख की धोखाधड़ी,आरोपी गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में निर्मल सिंह पुत्र शीशा राम वासी ठसका मीरांजी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 हजार रुपये नकदी बरामद की। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुभाष चंद्र ने दी।

जानकारी देते हुए सुभाष चंद्र ने बताया कि 13 जून 2021 को संजीव कुमार रहेजा पुत्र हरबंस लाल प्रो. जगमोहन ट्रेडर्स अनाज मंडी इस्माईलाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अनाज मंडी इस्माईलाबाद में अपनी दुकान पर खाद, बीज व फसल की दवाईयां बेचता है। उसका व्यवसाय मेसर्ज विर्क ब्रदर्स नई अनाज मंडी इस्माईलाबाद के साथ था। जिस फर्म का मालिक निर्मल सिंह उसकी फर्म से खाद, दवाईयां व बीज लेकर अपने किसानो को देता था। जिन किसानों को उसने दवाईयां व खाद दिलवाई थीं उनके नाम पर उसकी फर्म से बिल भी कटे हुए हैं। सभी बिलों पर मैसर्ज विर्क बर्दस की रिसविंग स्टैम्प व हस्ताक्षर हैं । जिन किसानों का ब्यौरा मैसर्ज विर्क बर्दस के खातों में दर्ज है। उसको दिनांक 05 मार्च 2020 तक मैसर्ज विर्क ब्रदर्स से करीब 14,06,490/-  लेने बकाया रहे थे। जिसकी अकाउंट स्टेटमैंट पर मैसर्ज विर्क ब्रर्दस के हस्ताक्षर व रिसविंग है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक जब भी वह उससे पैमेंट मांगता वह टाल मटोल करता रहा। उसने उसको उसकी बकाया रकम का एक चैक भरकर दिया । जिसको उसने अपने बैंक में कैश करने के लिए लगवाया तो बैंक से पता चला कि उसने अपने इस चैक नम्बर को स्टॉप करवा रखी थी और उसने उसको जान बूझ कर धोखा देने की नियत से बैंक का यह चेक दिया था। उस चेक को बैंक द्वारा बाऊंस कर दिया गया था। जब उसने निर्मल सिंह से बात की तो उसने उसके साथ गाली गलौच की व जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक पूर्ण दास, हवलदार दिलबाग सिंह व रिषीपाल को सौंपी गई । दिनांक 13 जुलाई 2021 को उप निरीक्षक पूर्ण दास की टीम ने आरोपी निर्मल सिंह पुत्र शीशा राम वासी ठसका मीरां जी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किये गये । आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?