Home haryana अंबाला कैंट में बरसाती पानी की निकासी के लिए 23 करोड़ की लागत से स्ट्रोम वाटर लाइन का कार्य जारी-गृह मंत्री

अंबाला कैंट में बरसाती पानी की निकासी के लिए 23 करोड़ की लागत से स्ट्रोम वाटर लाइन का कार्य जारी-गृह मंत्री

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में बारिश के पानी की सुचारू रूप से निकासी के लिए लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रोम वाटर लाइन की परियोजना पर काम जारी है । इस परियोजना के पूरा होने से पानी की निकासी की अम्बाला छावनी में कोई समस्या नहीं रहेगी। 

उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी क्षेत्र में स्ट्रोम वाटर लाईन बिछाने के कार्य को अति शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। विज ने बताया कि फरवरी, 2021 से यह काम शुरू कर दिया गया है। चार किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में आरसीसी की पाईप डाली भी जा चुकी है। 

गौरतलब है कि स्ट्रोम वाटर लाईन बिछाने की दृष्टिगत 350 एमएम से लेकर 1000 एमएम तक की पाईप डाली जा रही हैं जिनकी क्षमता और दक्षता बेहतर है। स्ट्रॉम वाटर लाईन के दृष्टिगत 1533मेन हॉल बनाये जायेंगे ताकि बरसाती पानी का कहीं भी ठहराव न हो और सुचारू रूप से निकासी हो सके। इसके अलावा 2655 इस्पैक्शन चैम्बर भी बनाये जा रहे हैं।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?