न्यूज डेक्स संवाददाता
डबवाली।बुधवार को अरोड़ा खत्री भाटिया सूद खुखरायण ब्रह्मक्षत्रिय और सिंधी बिरादरी की सेवा और उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा से विचार-विमर्श करने के बाद हरियाणा के संयोजक सूर्यवंशी डॉ. ओपी चुघ ने डबवाली निवासी सूर्यवंशी परमजीत कोचर को प्रदेश कार्यकारी संयोजक के पद पर नियुक्त किया है।
नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी संयोजक ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा और हरियाणा प्रदेश के संयोजक डॉ. ओपी चुघ का आभार जताते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि जो भरोसा उन्होंने उस पर जताया है उस भरोसे को वह कभी टूटने नहीं देंगे और उम्मीद से अधिक कार्य करके दिखाएंगे।कोचर की नियुक्ति का सूर्यवंशी सोनू कुक्कड़, सूर्यवंशी श्रवण असीजा, सूर्यवंशी खिलेश्वर विज, सूर्यवंशी विजय मदान, सूर्यवंशी अजय छाबड़ा, सूर्यवंशी सतीश मक्कड़, सूर्यवंशी नरेंद्र कामरा, सूर्यवंशी राजिंद्र पाहूजा, सूर्यवंशी अधिवक्ता अमन खट्टर, सूर्यवंशी कृष्ण हांडा, सूर्यवंशी सुनील अरोड़ा, सूर्यवंशी रविंद्र पुंजनानी, सूर्यवंशी प्रिंस हांडा, सूर्यवंशी डॉ. सुधीर छाबड़ा, सूर्यवंशी भारत भूषण वधवा, सूर्यवंशी सोनू बजाज, सूर्यवंशी रोहित चुघ, हरिंदर ऐलावादी, अशोक बाघला, बजींदर मोंगा ने स्वागत किया और नवनियुक्त परमजीत कोचर को बधाई के साथ संगठन व समाज के लिए अच्छा कार्य करने की शुभकामनाएं दी ।