Home haryana सी एम मनोहर लाल बने हरियाणवी संस्कृति के पुरोधा : गजेंद्र फौगाट

सी एम मनोहर लाल बने हरियाणवी संस्कृति के पुरोधा : गजेंद्र फौगाट

by ND HINDUSTAN
0 comment

नार्थ जोन कल्चर सेंटर अब हरियाणा में 

बोले हरियाणवी कला छुएगी शिखर 

सी एम मनोहरलाल ने केंद्रीय मंत्री से ली मंजूरी

कई वर्षों से लंबित थी मांग,कलाकारों ने दिया था फौगाट को ज्ञापन 

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। कलाकारों की वर्षों से लंबित पड़ी मांगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्ण करके हरियाणा की संस्कृति के पुरोधा बने हैं। यह बात उनके सरकार के प्रचार के ओ एस डी गजेंद्र फौगाट ने कही ।आज से 3 महीने पहले अनेकों कलाकारों ने गजेंद्र फोगाट से मिलकर यह मांग उठाई थी जिस पर गजेंद्र फोगाट सहित कला परिषद के निदेशक संजय भसीन व अतिरिक्त निदेशक महावीर गुड्डू ने प्रदेश के सभी कलाकारों की ओर से मुख्यमंत्री को उनके ज्ञापन सौपे थे जिस पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी से मिलकर आज दिल्ली इस मांग पर मोहर लगवा ली है।         

इस बारे और जानकारी देते हुए गजेंद्र फोगाट ने बताया कि उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र सिर्फ पंजाब में होने से इसके अंतर्गत आने वाले हरियाणा,जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के कलाकारों का इस से संपर्क करना बहुत मुश्किल था इसके अलावा कलाकारों की ग्रेडिंग में भी पंजाब अपनी मनमानी करता था जिससे पंजाब के कलाकारों को बाकी प्रदेशों से बहुत ज्यादा मानदेय मिलता था।

अब उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र के हरियाणा में बनने से कलाकारों के साथ न्याय की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।मनोहर सरकार काम के साथ साथ जन कल्याणकारी योजनाओं के भी बराबर बंटवारे में विश्वास करती है इसलिए हरियाणा व अन्य प्रदेशों के कलाकारों को उचित सुविधाएं दी जाएंगी।         

गजेंद्र फोगाट ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र में यह कल्चरल सेंटर स्थापित होगा जिससे धार्मिक नगरी होने के साथ-साथ इसे सांस्कृतिक नगरी होने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा ।इसके साथ साथ फरीदाबाद में होने वाले सूरजकुंड मेले के प्रारूप को भी और बढ़ाने पर मुहर लग गई है पहले इसमें कुछ ही देश शामिल होते थे अब इसे विश्वव्यापी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस प्रयास को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश के महमीय कलाकारों ने उन्हें हरियाणवी संस्कृति के पुरोधा की संज्ञा दी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?