न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जीओ गीता युवा चेतना कुरुक्षेत्र की ओर से 22 जुलाई को गीता ज्ञानम संस्थानम में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए युवा चेतना के प्रधान भारत भारद्वाज तथा रक्तदान शिविर के संयोजक गिरवर शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज प्रात: नौ बजे करेंगे और यह शिविर दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन गुरु पूजा कार्यक्रम के अवसर पर किया जा रहा है। युवा चेतना कुरुक्षेत्र गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से युवा वर्ग में पनप रही नशा प्रवृत्ति और अन्य बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ गीता के प्रचार और प्रसार में कार्यरत है। इसके अलावा मानव कल्याण के लिए युवा चेतना द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को गीता ज्ञानम संस्थानम में प्रात: सात बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्रावण मास की पूर्णिमा को प्रत्येक वर्ष गुरु पूजा का आयोजन होता है। इस दिन स्वामी ज्ञानानंद से दिक्षा प्राप्त परिवार अपने गुरु की पूजा करने के लिए आएंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।