Home haryana पैसे के लेनदेन में हुई थी पंचकूला के रामकुमार की हत्या

पैसे के लेनदेन में हुई थी पंचकूला के रामकुमार की हत्या

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। पंचकूला के रामकुमार की हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर हुई थी। धड़ौली गांव के शमशेर ने रामकुमार से 5 लाख रुपए लेने थे और वह रुपए दे नहीं रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी शमशेर ने रामकुमार को पंचकूला स्थित अपने घर से बाहर बुलाया और फिर परना (गमच्छा) से उसकी नाक और मुंह दबा दिया। उसके बाद शव को कार में डालकर जींद ले आए और फिर सिवाहा गांव के खेतों में फैंक दिया, ताकि शव की शिनाख्त भी नहीं हो सके। आरोपी और मृतक के बीच दूर की रिश्तेदारी है तथा दोनों काफी समय से प्रॉपर्टी का काम करते थे। इस पूरी वारदात में कर्ण उर्फ गुना ने दिया।

यह खुलासा आरोपी शमशेर ने पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि सिवाहा गांव के चौकीदार रामदिया ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह सोमवार सुबह खेतों में घूमने के लिए निकला था। उसने देखा था कि गांव के ही टेकराम के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसने सफेद टी-शर्ट और सफेद रंग की लोयर पहनी हुई थी और उसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास थी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। सीन आफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची थी। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने उसे मारकर शव को खुर्दबुर्द करने की नियत से खेतों में फैंका हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या करने और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

बाद में मृतक की शिनाख्त पंचकूला निवासी रामकुमार के तौर पर हुई थी। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हत्या करने के मुख्य आरोपी शमशेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रामकुमार ने 5 लाख रुपए लिए हुए थे जो कि वह नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर रामकुमार को घर से बाहर बुलाकर कपड़े से उसका मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर ले लिया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?