न्यूज डेक्स इंडिया
मुंबई। अश्लील फिल्में बनाने के मामले में बालीवुड की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से आज क्राईम ब्रांच की टीम ने पूछताछ शुरु की है। तीन दिन से यह मामला सुर्खियों में है। तीन दिन पहले शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा की अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तारी हुई थी। कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में जांच के लिए भेजे गए थे,लेकिन 23 जुलाई तक जांच पूरी ना होने की वजह से कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस कस्ट्डी में भेज दिया है।
पुलिस राज कुंद्रा और उनकी कंपनियों में भागीदारों और डर्टी पिक्चर नेटवर्क से जुड़े लोगों की धरपकड़ और पूछताछ में जुटी है। पुलिस अभी तक कई दस्तावेज,मोबाइल,लेपटाप और अन्य कई वस्तुएं कब्जे में ले चुकी है। कुंद्रा की गिरफ्तारी के पहले ही दिन से इस मामले में शिल्पा शेट्टी पर कार्रवाई और पूछताछ की चर्चा थी। शुक्रवार को वही हुआ। मुंबई पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक शिल्पा शेट्टी से पूछताछ हो रही है। सूत्र बताते हैं कि अगले दिनों में शिल्पा शेट्टी के बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच कर सकती है।
राज कुंद्रा की कंपनी की हाट् शाट् एप के जरिए अपने सब्सक्राइबर को अश्लील फिल्में मुहैया कराई जा रही थी। ग्लैमर की दुनिया में पांव रखने वाली युवतियां इस एप से जुड़ीं थी। आरोप है कि युवा माडल एक बंगले पर फिल्मों और वैब सीरीज में काम दिलाने के लिए बुलाई जाती थीं,मगर उन्हें काम डर्टी पिक्चर में दिया जाता था। यह फिल्में हाट शाट एप पर परोसी जाती थी। कुंद्रा की कंपनी द्वारा चलाई जा रही हाट शाट एप के 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर देश-विदेश में हैं,जिससे वह डर्टी पिक्चर से मोटा मुनाफा कमाते थे।
पिछले दिनों यह मामला कुछ युवतियों के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा था,जिसके बाद जांच पड़ताल शुरु हुई थी,मगर तहलका जब मचा जब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई। अभी यह सब आरोप हैं,आरोपों से दोष साबित करने की प्रक्रिया काफी लंबी है। पुलिस ने जिन आरोपों के चलते कुंद्रा को हिरासत में लिया है,अगर यह सिद्ध हुए तो फिल्म इंडरस्ट्री में तगड़ा हंगामा अगले दिनों में मचने वाला है।