युवाओं के लिए अच्छा भविष्य और पेशेवर जीवन का क्षेत्र है खेल : डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक
न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद।चौधरी भरतसिंह मैमोरियल खेल स्कुल निडानी की महिला खिलाडी प्रिया ने हंगरी के बुढ़ापेस्ट में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चेपियानशिप में गोल्ड मैडल जीत कर संस्था सहित देश प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है। भाई सुरेन्द्र सिंह मलिक महिला खेल स्कुल निडानी की 73 किलोग्राम भार वर्ग की होनहार महिला खिलाडी ने हंगरी में गोल्ड मैडल पर कब्जा करके अपने और संस्था के नाम एक और उपलब्धि अर्जित की है । संस्था के संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने प्रदेश की लाडली बेटी प्रिया को बधाई देते हुए कहा की संस्था के खिलाडीयों का हमेशा प्रयास रहता है की समय समय पर देश का सम्मान बढ़ाया जा सके।
डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने कहा की प्रिया जैसी खिलाडी हमारे देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है इनसे प्रेरणा लेकर खेलों की और जाना चाहिए खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है जो तनाव और चिन्ता से मुक्ति प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा भविष्य और पेशेवर जीवन का क्षेत्र प्रदान करते हुए खिलाड़ियों को उनके आवश्यक नाम, प्रसिद्धी और धन देने की क्षमता रखता है। इसलिए, हम कह सकते हैं कि, व्यक्तिगत लाभ के साथ ही पेशेवर लाभ के लिए भी खेल सकते हैं ।
संस्था चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने अपनी महिला खिलाडी प्रिया को बधाई देते हुए कहा की साधारण किसान जयभागवान के घर जन्म लेने वाली बेटी पर आज पूरा देश गर्व करता है और इससे पहले भी प्रिया ने अनेक उपलब्धियां हाशिल की है जिसमें 2019 में पुणे में आयोजित खेलों इण्डिया में गोल्ड मैडल, 2019 में दिल्ली में आयोजित 17वी. स्कूल गेम्स में गोल्ड मैडल और 2020 में पटना में आयोजित नेशनल कैडेट चेपियानशिप में गोल्ड मैडल के साथ अनेक उपलब्धियां शामिल है।
कृष्णा मलिक ने प्रदेश के सभी बच्चों पर अभिभावकों से कहा की विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्त्व होता है खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास में बहुत मदद करता है। सभी विद्यार्थियों को अपने विद्यालय में होने वाली खेल-कूद की गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेना चाहिए । प्रतिभा सभी में खेल-प्रतिभा छिपी होती है विद्यालय का कार्य खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उनको उभारना होता है जिसको खेल स्कुल निडानी बखूबी निभा रहा है। जाट सभा के प्रधान डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने कहा की खेल स्कुल निडानी की गोल्ड मैडल विजेता खिलाडी प्रिया को स्वदेश लौटने पर सीबीएसएम संस्था और जाट सभा चंडीगढ़, पंचकूला की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित किया जायेगा । इस मौके पर पूर्व 6 भरतसिंह मैमोरियल खेल स्कुल निडानी की महिला खिलाडी प्रिया गोल्ड मैडल जितने के बाद।