Home haryana मस्ती माल्टा ब्रांड शराब के नकली लेबल लगाकर शराब बिक्री मामले में दो और गिरफ्तार,अब तक 11 की गिरफ्तारी

मस्ती माल्टा ब्रांड शराब के नकली लेबल लगाकर शराब बिक्री मामले में दो और गिरफ्तार,अब तक 11 की गिरफ्तारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

नकली लेबल लगाकर शराब बेचने के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। नकली लेबल लगाकर शराब बेचने के गिरफ्तार। अपराध अन्वेशण शाखा-2 ने नकली लेबल लगाकर शराब बेचने के सहयोगी आरोपी अमित पुत्र ओम प्रकाश वासी कैथल व तरशेम सिंह पुत्र हरी राम वासी चीका जिला कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुभाष चन्द्र ने दी। यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 28 जून 2020 को सुनील कुमार वाईस प्रेजिडेन्ट पिकाडली एग्रो इन्डस्ट्री भादसों उमरी इन्द्री रोड जिला करनाल ने थाना सदर पिहोवा को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शराब कम्पनी का एक ब्रान्ड मस्ती माल्टा है। जिसका डुप्लीकेट मार्का लगाकर एल-14 पिहोवा पर नकली शराब बेची जा रही है। इस शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक रामप्रकाश को सौंपी गई थी।

इसके बाद जांच अपराध अन्वेशण शाखा-2 को सौंपी गई। अन्वेशण शाखा-2 ने आरोपी सुनील उर्फ शिल्लू, अमरीश उर्फ आशू, रमेश कुमार उर्फ मेसी पुत्र कर्मचन्द वासी वकील कालोनी चीका जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए अन्वेशण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक जीत सिंह, बलवन्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयपाल, सतनाम, हवलदार दीपक कुमार, संदीप व गाडी चालक हवलदार बलविन्द्र सिंह की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी दीप चन्द उर्फ दीपा पुत्र गुरदयाल वासी स्टेशन माजरी शाहबाद व जसबीर उर्फ जस्सा पुत्र बनारसी वासी पाडला जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया था।

28 मई 2021 को मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए अन्वेशण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक बलबीर सिंह की टीम ने मामले के छठे आरोपी जसबीर उर्फ जस्सू पुत्र रामकिशन वासी अहर थाना इसराना जिला पानीपत को गिरफ्तार किया था। दिनांक 03 जून 2021 को मामले में आगामी कार्यावाही करते हुए अन्वेशण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक बलबीर सिंह, हवलदार दीपक कुमार, नरेश कुमार, सिपाही सरवन व गाडी चालक हवलदार दिनेश कुमार की टीम ने मामले के सातवें आरोपी संजय पुत्र राजकुमार वासी गंजेडी थाना तलहेडी जिला सहारनपुर हाल देव पूरम कालोनी सहारनपुर व संजय पुत्र हरिप्रसाद वासी नजदीक शिव मंदिर पानीपत को गिरफ्तार किया गया था।

23 जून 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक बलबीर सिंह की टीम ने आरोपी राजेन्द्र पुत्र रामेश्वर वासी राधा विहार थाना कोतवाली जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया था । 22 जुलाई 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह, हवलदार संदीप व दीपक की टीम ने आरोपी अमित पुत्र ओम प्रकाश वासी कैथल को तथा दिनांक 23 जुलाई 2021 को तरशेम सिंह पुत्र हरी राम वासी चीका जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारगार भेज दिया । मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?