न्यूज डेक्स संवाददाता
जयपुर ।
संकुल में रविवार को देश का 75 वां स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षाेउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री पवन कुमार गोयल ने ध्वजारोहण किया। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक डा भंवर लाल ने साफा पहनाकर श्री गोयल का स्वागत किया।
श्री गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा की आज़ादी की यह 75 वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा इन 75 वर्षों में हमने खूब तरक़्क़ी की की है। वर्तमान में राज्य में समग्र शिक्षा का वार्षिक बजट 6000 करोड़ का है जो की एक बड़ी बात है। हालाँकि शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी प्रगति की संभावनाएं शेष हैं। साथ ही उन्होंने कहा की वर्तमान में यह व्यापकता से स्वीकारा जा चुका है कि शिक्षा के बिना सुनहरा भविष्य संभव नहीं है।
उन्होंने कहा वे एक सितम्बर से 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थिओं के लिए स्कूल खुल रहे है तथा शेष विद्यार्थिओं की शिक्षा आओ घर से सीखें अभियान व प्रोजेक्ट स्माइल के माध्यम से जारी रखी जायेगी। उन्होंने विभाग के कार्मिकों को वर्तमान सत्र में सभी विद्यार्थिओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के समस्त आला अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।