दिल्ली। राष्ट्रपति ने ला गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।ला गणेशन मणिपुर में नजमा हेपतुल्ला की जगह अब राज्यपाल का पद संभालेंगे। नजमा हेपतुल्ला का कार्यकाल 20 अगस्त को समाप्त हो चुका है। ला गणेशन RSS के प्रचारक रह चुके थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेशन तमिलानाडु भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।