कुरुक्षेत्र, 2 सितम्बर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद ने दर्शन शास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ. एसके शर्मा को कोरोना काल में सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया है। कोरोनाकाल में डाॅ. शर्मा ने जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ अनेक सामाजिक कार्यों में भी भाग लिया। यह सम्मान उनकों अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य पंडित भगवती प्रसाद शुक्ल द्वारा दिया गया।