न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। खेलो हरियाणा की राज्य स्तरीय वालीबाल गेम्स के पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में देर सायं वालीबाल के मुकाबले खेल गए। डीएसओ बलबीर सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता पुरुषों के वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम प्रथम, पानीपत की टीम दूसरे तथा फतेहाबाद की टीम ने तीसरा स्थाम हासिल किया है। इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में करनाल की टीम प्रथम, कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे तथा पानीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही।
उन्होंने कहा कि बास्केटबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रोहतक की टीम की प्रथम, भिवानी की टीम की दूसरे तथा कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह महिला वर्ग में सोनीपत की टीम ने प्रथम, जींद की टीम ने दूसरा तथा पानीपत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इन सभी विजेता टीमों को एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने नगद पुरस्कार राशि, मैडल तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।