न्यूज डेक्स छत्तीसगढ़
रायपुर। लखनऊ में ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को पुलिस ने आज गिरफ़्तार किया है। मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल मंगलवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में पेश किया गया। यहां इस मामले की सुनवाई में उन्हें 15 दिनों के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। अब 21 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी।
पिछले दिनों नंद कुमार बघेल ने लखनऊ में ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था,जिसके मुख्यमंत्री के पिता के खिलाफ 30 अगस्त को लखनऊ में ब्राह्मणों से संबंधित विवादित एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मुख्यमंत्री के पिता को आगरा से गिरफ्तार किया और उन्हें रायपुर लेकर गई। बघेल पर आरोप है कि उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताया था और उनका बहिष्कार करने की अपील की थी और ब्राह्मणों को गांव में भी ना घुसने देने के अलावा देश से बाहर करने जैसे विवादित बयान दिए थे।